फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांव के हालात सुधरेंगे तो देश सुधरेगा : बघेल

गांव के हालात सुधरेंगे तो देश सुधरेगा : बघेल

Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव के हालात सुधरेंगे तो देश सुधरेगा : बघेल
बागपत। प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ग्राम प्रधान का चुनाव सबसे कठिन होता है, क्योंकि यहां किसी की लहर नहीं होती। प्रदेश और केंद्र की सरकार गांव के विकास पर फोकस कर रही हैं। गांव के हालात सुधरेंगे तो देश सुधरेगा। उन्होंने कहा ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव में शिक्षा की अलख जगाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों की उन्मुखी कार्यशाला एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अच्छी पहल की है। बागपत के मुकाबले अंबेडकरनगर का लिंगानुपात सही है। जिले में बेटियों को संरक्षण की जरूरत है। दिल्ली के नजदीक हैं तो युवाओं को पढ़ाई के लिए राजधानी भेजें। चिकित्सा और शिक्षा सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राइमरी स्कूल के बच्चों की ड्रेस को खाकी करना गलत है। वह लोग अपने बच्चों को महंगे ब्रांड के कपडे़ पहनाते हैं। उन्होंने कहा प्रधानी का चुनाव को लोकतंत्र का सबसे प्रसिद्ध चुनाव होता है, प्रधान अपने-अपने गांव में शिक्षा की अलख जगाएं और विकास कार्य करें। ओडीएफ करने और विभिन्न सामाजिक कार्य करने पर प्रधानों को सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बागपत के विधायक योगेश धामा, बड़ौत के विधायक केपी मलिक, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय खोखर, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, रविंद्र राठी, अजय गोयल, बिजेंद्र शर्मा, कुल प्रकाश, मनोज धामा आदि मौजूद रहे।

156 दिव्यांगों को उपकरण वितरित
प्रभारी मंत्री ने सम्मान समारोह से पूर्व कलक्ट्रेट में दिव्यांगों को 156 उपकरण बांटे। इसके बाद परिसर में लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली गई।

शहीद स्तंभ पर ही फैलाई गंदगी
प्रशासन की ओर से एक तरफ तो प्रधानों का सम्मान समारोह किया और दूसरी और देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्तंभ पर ही लोग गंदगी फैलाते नजर आए। स्तंभ पर जूते-चप्पल लेकर चढ़ गए। वहीं पर खाने के पैकेट खोल दिए।

पूर्व सैनिकों की बताई पीड़ा
पूर्व फौजी महेंद्र सिंह ने प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल को पूर्व सैनिकों की पीड़ा से अवगत कराया। 62 की लड़ाई लड़ने वाले सैनिकों के परिजनों को ग्राम समाज की और से चार एकड़ जमीन देने की मांग की।

गांगनौली प्रधान पति ने गिरते जल स्तर की समस्या बताई
गांगनौली गांव के प्रधान सुभाषना के पति सत्यवीर सिंह राठी जिले के प्रभारी मंत्री से मिले और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कहा, भू जल स्तर गिरता जा रहा है। कृष्णा नदी दूषित हो गई है। पक्के बांध होने से भूमि के स्रोतों में गंदा पानी पहुंच गया है। इन्हें हटाया जाए। टीकरी, दोघट, गांगनौली, भगवानपुर नांगल में तालाब खुदवाए जाए।


लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: बघेल
बागपत। प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। जिला पंचायत परिसर में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। एकता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर से संगठन की जानकारी ली। उधर, जिले के 10 मंडल अध्यक्षों ने प्रभारी मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा बाहरी कार्यकर्ताओं से पार्टी को खतरा बताया। इसमें मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, सुधीर ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, राहुल तोमर, चंद्रवीर तोमर, पुष्पेंद्र कुमार, दौलतराम यादव, परमिल पंवार, रतन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed