{"_id":"5ab552ef4f1c1b5a598b5c1e","slug":"61521832687-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्च नहीं हुए तो लैप्स हो जाएंगे 35 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्च नहीं हुए तो लैप्स हो जाएंगे 35 करोड़
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खर्च नहीं हुए तो लैप्स हो जाएंगे 35 करोड़
बागपत। वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में खर्च नहीं किए जाने के कारण करोड़ों रुपये शासन को वापस जाने की संभावना है। पीएलए खातों में इस बार विभाग यह रुपये जमा कर अगले वित्तीय वर्ष में प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इसलिए बजट को निर्धारित अवधि में खर्च करने की कवायद चल रही है। कोषाधिकारी ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को विभागवार सूची सौंपी है। उधर, कोषागार और एसबीआई की तीन शाखाएं 30 और 31 मार्च को भी खुली रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। इससे पहले ही विभागों के खातें में स्वीकृत बजट के करोड़ों रुपये बचे हुए हैं। यह रुपये अगर समय से पहले खर्च नहीं किए गए तो इस बार शासन को वापस किए जाएंगे। पहले नियम था कि वित्तीय वर्ष के आखिर में जो बजट बच जाता था, उसे अधिकारी पीएलए खाते में रख लेते थे और अगले बजट के साथ प्रयोग करते थे। लेकिन इस बार पीएलए खाते में रुपये जमा करने की छूट नहीं रहेगी। जो रुपये बच जाएंगे, उन्हें शासन को वापस भेजना होगा। 43 विभाग ऐसे हैं, जिनके पास करीब 35 करोड़ रुपये अभी भी बचे हुए हैं। जिला कोषाधिकारी ने विभागों को जारी होने वाले बजट की समीक्षा की जिसमें इन विभागों के नाम सामने आए हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार कोर इन 43 विभागों की सूची को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने विभागों के अध्यक्षों को निर्धारित अवधि में विकास कार्यों पर रुपये खर्चने की बात कही है।
-----------------
इन विभागों के पास है करोड़ों का बजट
आबकारी विभाग, उद्योग केंद्र, उद्यान विभाग, कृषि, पशुपालन, कलक्टे्रट, ग्रामीण विकास विभाग, विकास विभाग, ग्राम्य प्रशिक्षण विभाग, डीपीआरओ, युवा कल्या, सहकारी समिति, आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता फोर्म, खेल विभाग, गन्ना विभाग, कारागार, पुलिस विभाग, अभियोजन, सीएमओ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आर्युेवेदिक चिकत्सिा, होम्योपैथिक, खाद्य सुरक्षा पंचस्थानि, अर्थ व्यवस्था अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, परिवार न्यायालय, जिला जज, परिवहन, पॉलिटेक्निक, अल्पसंख्यक कल्याण, कार्यक्रम, प्रोबेशन के पास अभी भी बजट शेष है।
विज्ञापन
---------------
30 और 31 मार्च को खुलेगा कोषागार और एसबीआई
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए कोषागार और शासकीय लेन-देन करने वाली एसबीआई की बागपत, बड़ौत और खेकड़ा शाखाएशं 30 मार्च को गुड फ्राइडे और 31 मार्च को हजरत अली के जन्मदिवस पर भी खुली रहेंगी। 31 मार्च को बैंक शाखा रात के आठ बजे तक कार्य करेंगी। इससे पहले वरिष्ठ कोषाधिकारी बागपत के संपर्क में रहने के निर्देश एसबीआई के अधिकारियों को दिए गए हैं।