{"_id":"5aa57d3c4f1c1bb7758b4d5f","slug":"61520794940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप के जाने से रालोद पर कोई असर नही--- गठीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप के जाने से रालोद पर कोई असर नही--- गठीना
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि प्रदीप ठाकुर के पार्टी छोड़ कर जाने से रालोद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्टी नये जिलाध्यक्ष की जल्दी घोषणा करेगी।
रालोद राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने रविवार को बरनावा में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ा रहा रालोद जनपद बागपत में सबसे मजबूत दल है। उन्होंने कहा प्रदीप के जाने से रालोद पर कोई असर नही पड़ेगा। उन्होंने किसी अन्य के पार्टी छोड़कर जाने की अटकलों को भी खारिज किया और कहा प्रदीप ने पार्टी के जिलाध्यक्ष रहते संगठन के लिए कोई बड़ा काम नहीं किया। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व में पार्टी लगातार किसान मजदूर, व्यापारी व अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। उन्होंने भाजपा की केंद्र पर प्रदेश सरकार को किसान मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा भाजपा हर मोर्चे पर विफल है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, डॉ. बलजोर सिंह, रब्बान, कृष्णपाल देशवाल आदि रहे।