{"_id":"59cab0534f1c1bce538b48b4","slug":"61506455635-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत बॉक्सरों ने गाजियाबाद में मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत बॉक्सरों ने गाजियाबाद में मचाई धूम
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गाजियाबाद में आयोजित 63वीं उत्तर प्रदेश स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला बागपत के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। बागपत के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले विपुल का चयन नेशनल के लिए हुआ।
जिला एम्योचर बॉक्सिंग संघ के महासचिव यशवीर सिंह ने बताया 18 से 20 सितंबर तक गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में 63वीं उत्तर प्रदेश स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता चली। सब जूनियर के 44 केजी भार वर्ग में बावली गांव के विशाल तोमर उर्फ राजा और 46 केजी भार वर्ग में पीयूष तोमर ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग के 75 केजी भार वर्ग में बड़ौत के विपुल ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता विपुल का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। पदक विजेताओं का वापस लौटने पर स्वागत किया। महासचिव ने कहा कामयाबी से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है।
अग्रवाल मंडी टटीरी । डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र विपुल के बॉक्सिंग में मेडल जीतने पर खुशी मनाई। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, प्रबंधक प्रवीण कुमार ने विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और आकाश कुमार के कबड्डी में स्टेट स्तर पर खेलने पर खुशी जाहिर की गई। शिक्षक संजय ने बताया गाजियाबाद में हुई प्रतियोगिता में छात्र विपुल ने स्वर्ण पदक जीता है। मूलचंद, त्रिलोक सिंह यादव, राकेश शर्मा, अजयवीर सिंह, विकास मानव, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, राकेश शर्मा, हरिओम शर्मा का सहयोग रहा।