फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार में किसान और व्यापारी परेशान : दयाराम

सरकार में किसान और व्यापारी परेशान : दयाराम

Wed, 06 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
सरकार में किसान और व्यापारी परेशान : दयाराम
बागपत। सपा नेता और पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति ने कहा वर्तमान सरकार में अपराध बढ़ा, किसान परेशान है, व्यापारी पलायन को मजबूर हैं। कार्यकर्ता एकजुट रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें दयाराम प्रजापति ने कहा भाजपा सरकार दलित और मुस्लिमों को निशाना बनाकर प्रतांडित किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। जनता का उत्पीड़न रोकने के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। संगठन को मजबूत किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों को सिंबल पर चुनाव लड़ाएंगे। ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता को संगठन में जगह दी जाएगी। कोई अधिकारी जनता का उत्पीड़न करता है इसका विरोध कर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और पूर्व प्रत्याशी शौकेंद्र पहलवान ने कहा सड़कों का बुरा हाल हे। गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। द्वेष के कारण सपा की योजनाओं को बंद किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ओमबीर सिंह तोमर ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चो पर फेल हो गई है। इसमें राजेंद्र यादव, शकील शाह, सलीम चौधरी, आदित्य सोलंकी, जमील अहमद, यामीन फौजी, पूर्व चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, सुरेंद्र पंवार, महेंद्र यादव, संजय, महंदी हसन, बब्बू सिद् दीकी, संजय धामा, राजेंद्र यादव, उस्मान, वकील, डॉ. शकील अहमद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed