{"_id":"59aefefd4f1c1b0b088b473a","slug":"61504640765-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटरों का सेना में चयन होने पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटरों का सेना में चयन होने पर बांटी मिठाई
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
वीर शाहमल रायफल क्लब के दो और जौहड़ी रायफल एसोसिएशन के एक शूटर का सेना में चयन होने पर मंगलवार को क्लबों पर जश्न मनाया गया। इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को वीर शाहमल रायफल क्लब पर आयोजित समारोह में आर्मी में चयनित शूटरों शूटर शांतनु दहिया व अर्जुन सिवाच को सम्मानित किया गया। इस क्लब के शूटरों ने 19 से 24 अप्रैल तक दिल्ली मेें राजरीफ सेंटर पर आर्मी में चयन होने के लिए ट्रायल दिया था। ट्रायल में फिजिकल और शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के बूते उनका चयन आर्मी में कर लिया गया। मंगलवार को मास्टर मांगेराम तोमर ने चयनित शूटरों को आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शूटर विपिन राणा, विशाल चौहान, मास्टर प्रदीप कुमार, विक्की, अनुज, अर्पित, समरजीत, निखिल, वैभव, कविता, अविरल, अनुशल, आकाश, रजत, शुभम, कोच संजीव तोमर रहे।
उधर, सांई कोच नीतू श्योराण ने बताया कि एसोसिएशन के होनहार एयर पिस्टल शूटर रवि तोमर ने अंडर-14 में 3 से 5 अप्रैल तक 11 जीआरसी लखनऊ में ट्रायल दिया था। जहां पर रवि ने फिजिकल व शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उसका चयन 11 जीआरसी लखनऊ की स्पोर्ट्स ब्याज कंपनी में हो गया है। साथी शूटरों ने क्लब पर जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिला। खुशी जताने वालों मेें नीतू श्योराण, वाजिद खान, सचिन पंडित, सोहन प्रधान, रविदत्त शर्मा, राजेंद्रपाल, तनु, कोमल, रूपक, नवीन, प्रिंस, हरिओम शामिल रहे।