फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटियों को जागरूक करने के लिए लाड़ली दिवस

बेटियों को जागरूक करने के लिए लाड़ली दिवस

Thu, 29 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को जागरूक करने के लिए लाड़ली दिवस
बेटियों को जागरूक करने के लिए लाडली दिवस
विज्ञापन

बागपत। समन्वित बाल विकास कार्यक्रम के तहत अब बेटियों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में लाडली दिवस मनेगा। बचपन और ममता दिवस पर महिलाओं को जागरूक करेंगे। प्रत्येक माह की 25 तारीख को लाडली दिवस होगा, इस दिन किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारियां आंगनबाड़ी और चिकित्सक देंगे।
शासन की सचिव अनीता सी मेश्राम ने जिलाधिकारियों को इस बाबत चिट्ठी जारी की। हर आंगनबाड़ी केंद्र में अब जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। बचपन दिवस प्रत्येक माह की पांच तारीख को होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में एक तालिका भेजी, इसमें बच्चों के खानपान के विषय में बताया। यही नहीं इस दिन संयुक्त रूप से बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। ममता दिवस प्रत्येक माह की 15 तारीख को मनेगा। इस दिन आंगनबाड़ी बिंदी या टीका लगाकर मातृत्व का सम्मान करेंगी। गर्भावस्था के दौरान प्रसव पहले जांच के संबंध में भी महिलाओं को अवगत कराया जाएगा। लाडली दिवस प्रत्येक माह की 25 तारीख को होगा, इस दिन किशोरियों को जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों में इस तरह के आयोजन से जागरूकता फैलेगी। बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया जिले में तीनों दिवसों का सही तरीके से आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बचपन दिवस : छह माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का अन्न प्राशन। संबंधित माह में पड़ने वाले बच्चों का संयुक्त रूप से जन्मदिन कार्यक्रम।
बच्चों में कृत्रिम उन्मूलन के लिए गोलियां उपलब्ध कराई जाएगी।
ममता दिवस: यह गतिविधि पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र में होगी। माता-पिता, परिवार के सदस्य, मातृ समितियों के सक्रिय सदस्य शामिल होंगे।
किशोरी शक्ति योजना में चयनित बालिकाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
लाड़ली दिवस: इस दिन 11-18 वर्ष की बालिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में बुलाया जाएगा।
व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा। आधार, बैंक, पोस्ट ऑफिस, बीमा योजना और प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed