{"_id":"6165d21d8ebc3e6291040d27","slug":"599-applications-for-error-rectification-535-disposal-baghpat-news-mrt560333847","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान सम्मान निधि में त्रुटि ठीक कराने के लिए 599 आवेदन, 535 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान सम्मान निधि में त्रुटि ठीक कराने के लिए 599 आवेदन, 535 का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पीएम किसान सम्मान निधि में त्रुटि ठीक करने के लिए मंगलवार को जिले के राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर 599 किसानों ने आवेदन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इनमें से 535 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
मंगलवार को राजकीय बीज केंद्रों पर आयोजित कैंप में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के आधार कार्ड, बैक पास बुक नम्बर, फर्द आदि की त्रुटियां ठीक की। उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार को बागपत में 112, बड़ौत में 85, पिलाना में 80, खेकड़ा में 53, छपरौली में 117 और बिनौली में 152 आवेदन आए। इनमें से 535 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। छपरौली के राजकीय बीज भंडार केंद्र पर सहायक विकास अधिकारी महेश कुमार खोखर के पर्यवेक्षण में ऑपरेटर रिंकू गोयल, अमित कुमार, सुरेश पाल पंवार व यशपाल सिंह ने किसानों के सम्मान निधि की त्रुटियों को ठीक किया।