फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चौधरी चरण सिंह के करीबी रहे जयपाल डायरेक्टर के निधन पर जताया दुख

चौधरी चरण सिंह के करीबी रहे जयपाल डायरेक्टर के निधन पर जताया दुख

Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के करीबी रहे जयपाल डायरेक्टर के निधन पर जताया दुख
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ढिकौली गांव में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के साथ वह गांव पहुंचे और रालोद के पुराने कार्यकर्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी जयपाल डायरेक्टर का पिछले दिनों निधन हो गया था। वह लंबे समय से रालोद से जुड़े रहे। सोमवार को गांव में शोकसभा का आयोजन किया। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह शोकसभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। इससे पहले यहां दिनभर रालोद नेताओं का आवागमन लगा रहा। क्षेत्र से भी लोग पहुंचे। इस दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, युवा रालोद के अध्यक्ष वसीम राजा, अहमद हमीद, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, वीरपाल मलिक, धीरज उज्ज्वल, ओमवीर ढाका मौजूद रहे। इससे पहले कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां स्थित कट पर पहुंचे और यहां से चौधरी अजित सिंह के साथ काफिले के रूप में ढिकौली गांव गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed