फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नवरात्र की तैयारी, सजने लगे बाजार

नवरात्र की तैयारी, सजने लगे बाजार

Mon, 08 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र की तैयारी, सजने लगे बाजार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दस अक्तूबर से नवरात्र शुरू होने वाले हैं। ऐसे में घरों मेें दुर्गा स्थापना के साथ उनके श्रृंगार और पूजा के लिए बाजार भी सज गए हैं। हर कोई अपने घर माता रानी के दरबार को खास बनाना चाहता है, उनके श्रृंगार में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए रविवार से ही बाजारों में भक्तों की भीड़ आना शुरू हो गई।
माता रानी की पोशाक के साथ उनके लिए छत्र, चक्र और नथ जैसी चीजें खरीदी जा रही है। बाजार मेें सबसे ज्यादा मांग कुंदन और दबके के वर्क वाली पोशाक की है। बाजार में महिलाएं इन्हीं पोशाक को खरीद रही है। कुंदन के वर्क वाली पोशाक 50 से 200 रुपये तक तो दबके के वर्क वाली पोशाक बाजार में सबसे मंहगी है। यह पोशाक 200 से 1000 रुपये तक बाजार में बेची जा रही है। व्यापारी अंकुर, दिनेश, हर्षित ने बताया कि श्रृंगार के लिए बाक्स भी बाजार में मौजूद है। जो 10 से लेकर 100 रुपये तक कीमत का बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा जरी वर्क वाला लहंगा, चुन्नी, चोली, मुकुट भी बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन


व्रत के लिए भी आया सामान
बड़ौत। नेहरू मूर्ति स्थित दुकानदार सुरेंद्र बताते है कि नवरात्र के लिए तीन से चार दिन पहले सामान रखना पड़ता है, क्योंकि व्रत के लिए लोग पहले से खरीदारी शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सामान दाम
कुट्टू का आटा 100
सिंघाड़ा का आटा 100
मखाना 700
समाके चावल 80
साबूदाना 80
(नोट - भाव प्रति किलो के हिसाब से हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed