फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्राथमिक चिकित्सा है संजीवनी: धर्मपाल सिंह

प्राथमिक चिकित्सा है संजीवनी: धर्मपाल सिंह

Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक चिकित्सा है संजीवनी: धर्मपाल सिंह
बिनौली (बागपत)। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को जीवन रक्षा के लिए प्राथमिक चिकित्सा को संजीवनी बूटी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन बड़ा ही अनमोल है, इससे कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा किसी का भी जीवन बचा सकती है। दुर्घटना वाले स्थान पर उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करके पीड़ित की सहायता करना ही प्राथमिक चिकित्सा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आग से जलने पर, बिच्छू, सांप, ततैया, मधुमक्खी के काटने पर, इसके अलावा हड्डी टूटने पर, पानी में डूबने पर, मिर्गी के दौरे पड़ने पर जीवन की रक्षा व उपचार करने की छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक चिकित्सा पर विचार व्यक्त किए। कु. नेहा ने प्रथम, तानिया ने द्वितीय व अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन मास्टर नरेश पाल सिंह ने किया। इसमें रण सिंह, भागमल, सोनू, अजय, अनिता, स्वाति, कृष्णपाल सिंह, धर्मेंद्र आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

उधर, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, गजराज सिंह इंटर कॉलेज बरनावा, बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा में भी विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed