{"_id":"5b981c8c867a557f0e7189fd","slug":"51536695436-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा नकली सरसो का तेल-रिफाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा नकली सरसो का तेल-रिफाइंड
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पूठड़ गांव के पास खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 55 कनस्तर मिलावटी सरसों का तेल और रिफाइंड पकड़ा। खाद्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी।
खाद्य अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि उन्हें कई दिन से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में मिलावटी सरसों का तेल और रिफाइंड बेचा जा रहा है। मंगलवार की सुबह वह सूचना पर सराय बड़ौत मार्ग पर पूठड़ गांव पहुंचे। वहां एक केंटर को पकड़ लिया। इसमें सरसों के तेल के 10 और रिफाइंड 45 कनस्तर रखे थे। इसके अलावा एक-दो लीटर के पैकिंग भी थी। उन्होंने जांच की तो उन पर ना तो किसी कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग डेट पड़ी थी और कनस्तर पर कंपनियों का नाम भी गलत लिखा था। दोनों के बेच नंबर भी एक ही है। खाद्य अधिकारी उन्हें लेकर थाने आए। उन्होंने टिन को कब्जे में लेकर सेंपलिंग के लिए भेजा। खाद्य अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि यह तेल मेरठ के एक व्यापारी द्वारा सप्लाई किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच चल रही है।