{"_id":"5b9819d9867a557ec232cc9a","slug":"51536694745-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पर होगी बागपत का विकास- डॉ. सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पर होगी बागपत का विकास- डॉ. सत्यपाल
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जनपद का विकास नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पर होगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बनने से विकास में दोगुना तेजी होगी। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी क्षेत्रवासियों के लिए श्रीकृष्ण बनकर आए हैं। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण को मंजूरी देकर साबित कर दिया कि भाजपा आम जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के आंसू को पोंछने का धर्म भी हमारे धर्म गुरू यानि योगी आदित्यनाथ का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके धर्म गुरू है। यहां का किसान परेशान है। मुख्यमंत्री आज किसानों को ठोस आश्वासन देकर जाएंगे कि किसानों के एक-एक गन्ने का भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि कोरी समाज के लोगों के सर्टिफिकेट बागपत प्रशासन द्वारा नहीं बनाए जा रहे है। कोरी समाज के सर्टिफिकेट बनाए जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि यहां के किसान और मजदूरों की सभी समस्या को जल्द से जल्द दूर की जाए।
विज्ञापन