{"_id":"5b67561c4f1c1ba03e8b54ee","slug":"51533498908-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में कांवड़ मार्ग पर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार ढीले होकर लटक रहे हैं। इससे शिवभक्तों के साथ हादसा होने की आशंका है। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं पुसार और कान्हड़ के बीच लगे कांवड़ शिविर के पास ढीली विद्युत लाइन में कांवड़ उलझने से कई शिवभक्त करंट लगने बाल-बाल बचे। कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके भी शिकायत की है।
बामनौली के लोगों ने बताया कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार ढीले होने के कारण नीचे लटक गए है। इस मार्ग से शिवभक्त हजारों की संख्या में गुजर रहे हैं। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन तार नहीं खींचे गए। चेतावनी दी कि यदि विद्युत लाइन के तार नहीं खींचे गए तो उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। इस संबंध में एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम को भेजकर तारों को सही कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश फौजी, राजू सिंह, नरेंद्र, मनीष, मन्नु, रामावतार, जसवीर, कृष्णपाल, लाला, रामबीर, अवनीश, भोपाल, गोलू, मोहन आदि शामिल रहे।
उधर, कांवड़ मार्ग पर पुसार और कान्हड़ के बीच भी कांवड़ शिविर के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं। शनिवार रात तारों में कांवड़ उलझ गई। कई शिवभक्त करंट लगने से बाल-बाल बचे। इससे नाराज लोगों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है।