{"_id":"5b50e9c54f1c1b27618b5c02","slug":"51532029381-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को सिखाया संगीत और गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को सिखाया संगीत और गायन
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं संगीत, गायन का प्रशिक्षण दिया
बिनौली। बरनावा स्थित माडर्न पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को संगीत और गायन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गीत गायन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ सतीश शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण सहगामी गतिविधियों के संचालन से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनमें कुछ सीखने की प्रवृत्ति जागृत होती है। सहायक अध्यापिका शालू सिंह ने पियानो, हारमोनियम, माइक और ढोलक आदि वाद्य यंत्रों को चलाना सिखाया तथा धुनों पर गायन का बच्चों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर देशभक्ति और मां की ममता के विषय पर गायन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें 35 छात्र छात्राओं ने संगीत की धुनों पर गीत प्रस्तुत किए। इसमें शीतल प्रथम, समीर द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय रही जबकि फिरोज, रुकसार, अमरीन और शालू का गायन भी सराहा गया। विजेता प्रतिभागियों को बीईओ सतीश शर्मा ने पुरस्कृत किया तथा शिक्षकों को साधुवाद दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, शालू सिंह, शकीला आदि का सहयोग रहा।