{"_id":"5ad3ab1e4f1c1b86098b4bd5","slug":"51523821342-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हारान मोहल्ले को कब मिलेगा पानी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हारान मोहल्ले को कब मिलेगा पानी?
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के पुराना कस्बा के कुम्हारान मोहल्ले में पानी की सप्लाई सुचारु नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने कहा पालिका को कई बार शिकायतें की जा चुकी है, लेकिन पानी की नियमित तौर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई। बीच-बीच में पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है।
कुम्हारान मोहल्ला निवासी रामनाथ ने बताया कि टंकी के पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है। पालिका के रिकॉर्ड में भले ही पानी की सप्लाई चल रही है, पर मोहल्ले के लोग परेशान हैं।
श्रीनिवास ने कहा कि समस्या के समाधान को मोहल्ले के लोग नगर पालिका से लेकर एसडीएम तक को अवगत करा चुके है, कोई समाधान नहीं हो रहा है। हैंडपंप तक को ठीक कराना मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन
हरिकिशन ने कहा कि गर्मी के मौसम आ गया है। घरों में पानी की सप्लाई नहीं होती, हैंडपंप खराब है। शिकायत करने का भी फायदा नहीं होता है। मोहल्लावासियों को पानी के लिए परेशानी झेलना पड़ता है।
कुलदीप ने कहा कि पानी की समस्या एक-दो घरों में नहीं बल्कि दर्जनों परिवार इससे त्रस्त है। आपसी सहयोग से लोग सबमर्सेबिल से पानी भरकर अपना गुजारा कर रहे है। जो हैंडपंप सही उसमें उसका पानी सही नहीं है।
क्या कहते हैं ईओ?
कुम्हारान में पानी सप्लाई की समस्या को ठीक कराया गया था, इसके बावजूद अगर कहीं समस्या है तो दोबारा जांच कराकर सप्लाई सुचारु कराई जाएगी।
ललित कुमार आर्य, ईओ पालिका बागपत
नौ नलकूप और 400 हैंडपंपों से शहर में पेयजल की व्यवस्था
बागपत। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका के पास पर्याप्त साधन है। 25 वार्डों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई होता है। नौ नलकूप है और शहर के विभिन्न स्थानों पर चार ओवर हैड टैंक बनवाएं हैं। 19 सार्वजनिक स्थानों पे वाटर कूलर रखवाएं हुए, इसके माध्यम से लोगों को पीने के पानी दिया जाता है। मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर 400 हैंडपंप भी स्थापित है।