{"_id":"5ab9493f4f1c1b242e8b4846","slug":"51522092351-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड को बैंक खाते और आधार से कराए लिंक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड को बैंक खाते और आधार से कराए लिंक : डीएम
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) योजना की बैठक ली। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की खेकड़ा पहली तहसील होगी, इसमें डीबीटी का कार्य चल रहा है। सभी राशन कार्ड धारक बैंक में अपना खाता जरूर खुलवा लें और अपने खाते को आधार से लिंक कराए।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया 19011 राशन कार्ड धारकों के खाते खुलने हैं और सभी के खाते आधार कार्ड से भी लिंक होने हैं। अब तक तहसील में 9000 राशन कार्ड धारकों के खाते खुल चुके हैं और जो राशन कार्ड धारक बचे हैं, उनके खाते भी जल्द से जल्द आधार से लिंक हो जाएंगे। डीएम ने कहा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन की नगद सब्सिडी प्राप्त करने के राशन कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड में दर्शाए गए परिवार के जितने सदस्यों के आधार राशन कार्ड में लिंक हैं, उन्हीं की महिला मुखिया के बैंक खाते में राशन की नगद सब्सिडी ट्रांसफर होगी। जिनका आधार राशन कार्ड में लिंक नहीं है, उसे तत्काल कोटेदार के माध्यम से आपूर्ति कार्यालय में आकर अपना आधार लिंक कराए। परिवार की महिला मुखिया के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए। प्रत्येक गांव हेतु नामित बैंक मित्र अथवा संबंधित बैंक शाखा में अवश्य संपर्क करें। उन्होंने कहा गांव में आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे और आधार से राशन कार्ड अथवा बैंक खाता लिंक करना नि:शुल्क होगा। इसमें एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, एलडीएम पीवी राजू सहित ग्राम प्रधान और कोटेदार मौजूद रहे।