फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वेतन से बोनस काटने पर कर्मचारियों ने मिल पर दिया धरना

वेतन से बोनस काटने पर कर्मचारियों ने मिल पर दिया धरना

Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
वेतन से बोनस काटने पर कर्मचारियों ने मिल पर दिया धरना
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वेतन से बोनस काटने पर मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों मेें रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने शनिवार को तीन घंटे तक मिल बंद कर धरना दिया। वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों और मिल अधिकारियों में बीच नोकझोंक भी हुई। मिल बंद होने के कारण किसानों ने भी हंगामा कर प्रदर्शन किया और गन्ना प्रबंधक का घेराव किया।
मलकपुर चीनी मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया मिल अधिकारियों ने उनका बोनस वेतन से काट लिया। यदि बोनस अलग से नहीं दिया तो वे शनिवार को हड़ताल शुरू कर देंगे। शनिवार को जब उनका बोनस नहीं दिया तो कर्मचारियों ने अपने काम बंद कर मिल में हंगामा कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इससे चीनी मिल बंद हो गया। काफी समय बाद मिल के वाइस चेयरमैन विपिन चौधरी ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया, एक घंटे तक वार्ता चली, इस दौरान नोकझोंक भी हुई। बाद में आश्वासन दिया कि उनका बोनस दे दिया जाएगा। तो तीन घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौटे आए और मिल चालू हो गया। इस दौरान कर्मचारी युद्धवीर सिंह, सूरजबली, रजनीश, देवेंद्र, नटवर सिंह, इदरीश अली, मोहन, धर्मेंद्र, योगेश, बलराम, अनिल तोमर, अनंग पाल, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर मिल मेें गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को जब जानकारी मिली की मिल में गन्ना की तौल नहीं हो रही है तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा यदि मिल मेें हड़ताल होनी थी, तो किसानों को पहले से ही सूचना दे देनी थी, ताकि किसान मिल में गन्ना लेकर नहीं आते। इस दौरान किसानों की गन्ना प्रबंधक मुकेश मलिक से नोकझोंक हुई और घेराव किया। प्रबंधक गन्ना ने किसानों को शीघ्र तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत पड़े। मिल के चालू होने के बाद किसानों के गन्ने की तौलाई शुरू हो गई। इस दौरान किसान यशवीर, मनीष, विजय प्रधान, सुनील, विपिन, पवन कुमार, विश्वजीत, चरण सिंह, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed