फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पूरा होगा 10 अप्रैल तक

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पूरा होगा 10 अप्रैल तक

Sun, 25 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पूरा  होगा 10 अप्रैल तक
बागपत। सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्रालय के सचिव युद्धवीर सिंह मलिक ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) के निर्माण की प्रगति जानने के लिए दौरा किया। सोनीपत के कुंडली से बागपत तक एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 अप्रैल तक निर्माण पूरा कर लिया जाना चाहिए। एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की संभावित तिथि 15 अप्रैल तय की गई है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और पीएमओ की टीम के दौरे के बाद आधिकारिक घोषणा होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का सोनीपत में उद्घाटन करेंगे और बागपत के खेकड़ा में जनसभा होगी। शनिवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव युद्धवीर सिंह मलिक, एनएचएआई के चेयरमैन दीपक कुमार, एनएचएआई के सीजीएम बीएस सिंगला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह, वीके देसाई, एसके सिंह, जेएस चौहान सोनीपत के कुंडली से एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। उन्होंने सोनीपत से लेकर बागपत तक के निर्माण की प्रगति जानी। मंत्रालय के सचिव ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्माण कार्य को 10 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी दिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी एक्सप्रेस-वे का दौरा करेंगे। मंत्रालय और एनएचएआई की टीम ने टोल, सर्विस रोड, यमुना ब्रिज, एक्सप्रेस-वे के कट और सुरक्षा व्यवस्था की बाबत भी जानकारी ली।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर निर्माण ने पकड़ी तेजी
बागपत। मंत्रालय और एनएचएआई की टीम के दौरे के चलते सफाई व्यवस्था कराई। निर्माण कार्य ने भी तेजी पकड़ ली है। बागपत से लेकर सोनीपत तक शनिवार को तेज गति से कार्य किया गया। अधिकारी शनिवार को दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सोमवार को भी यहां पर मंत्रालय, पीएमओ और एनएचएआई की टीम के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे से क्या होगा लाभ
बागपत। दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बनाया जा रहा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पूरी तरह एक्सिस कंट्रोल रहेगा। इसकी शुरूआत हो जाने के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली में एंट्री करने की जरूरत नहीं रहेगी। वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के साथ मिलकर यह दिल्ली के चारों ओर रिंग रोड बन जाएगा।

बागपत के 11 गांव और 20 किमी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। बागपत के गांव काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलम गिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा।

निर्माण अधूरा, कई बार टल चुका उद्घाटन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन पहले 31 मार्च को होना था। इसके लिए फिर पांच अप्रैल की तिथि तय की गई। एनएचएआई ने शुक्रवार को 15 अप्रैल की संभावित तिथि तय की है। निर्माण कार्य अधूरा है, इसकारण पहले दो बार उद्घाटन टल चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम एक बार सोनीपत में दौरा कर चुकी है। एनएचएआई और प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम मिलकर जल्द ही अंतिम तिथि की घोषणा करेगी।

सोनीपत में उद्घाटन, बागपत में जनसभा
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत जिले में बनाए जा रहे टोल पर पहुंचेंगे। यहीं पर हेली पैड बनाया जाएगा। इसके बाद कार से वह एक्सप्रेस-वे का भ्रमण कर बागपत तक पहुंचेंगे। यहां पर खेकड़ा के निकट जनसभा होगी।


बागपत को कई तोहफे देने आएंगे पीएम
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के साथ-साथ बागपत को भी कई तोहफे देंगे। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से बनाए जा रहे दिल्ली-सहारनुपर हाईवे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बागपत में स्थापित किए जाने वाले कई उद्योगों का शिलान्यास भी पीएम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed