फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संग्रह अमीनों की हड़ताल जारी

संग्रह अमीनों की हड़ताल जारी

Thu, 08 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
संग्रह अमीनों की हड़ताल जारी
बागपत। राजस्व संग्रह अमीन संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी 11 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक उनकी कलमबंद हड़ताल रहेगी। प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा की अध्यक्षता में संघ के पदाधिकारी धरनास्थल पर एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि संघ अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान परिस्थिति के अनुसार वसूली मानक केा समाप्त करें। संवर्ग का नाम परिवर्तन कर राजस्व संग्रह अधिकारी, अमीनों के पदों को जोखिम का पद घोषित किया करने की मांगे मुख्य है। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, अनिल कुमार, नूरमोहम्मद, धम्रपाल गुप्ता, सतेंद्र, अलीशेर, देवेंद्र पाल, नूर मोहम्मद पंवार, कंवरपाल, शिवम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मांगों को लेकर संग्रह तहसील पर चल रहा संग्रह अमीनों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता दिया जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों की पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने धरना जारी रखा। संचालन लोकेंद्र ने किया। इसमें रणवीर, रामपाल, राजपाल सिंह, पंकज शर्मा, रूपेश शर्मा, राहुल गुप्ता, अशोक तोमर, कृष्णपाल शर्मा, राजेंद्र, सोम, नैन चंद, अजित सिंह, आदेश कुमार, राज कुमार, राजपाल सिंह, सुक्रम पाल, उमेश कुमार, सहंसर पाल, राम पाल, अजित सिंह, ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed