{"_id":"59cc06704f1c1bc0538b4c08","slug":"51506543216-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन का प्रयोग न करें: योगेश धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन का प्रयोग न करें: योगेश धामा
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान ने स्वच्छता अभियान चलाया । इस दौरान श्रमदान दिवस आयोजित किया। इसमें बागपत के विधायक योगेश धामा ने श्रमदान किया। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति अभियान में सहयोग करें। पॉलीथिन का प्रयोग न करें।
बुधवार को संस्थान के परिसर में अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य अतिथि योगेश धामा और विशिष्ट अतिथि डीएम भवानी सिंह खंगारौत रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। दोनों अतिथियों ने कहा जन जागरूकता अभियान पर जोर दिया जाए, ताकि इस स्वच्छता अभियान में जनमानस की भागीदारी हो। प्रत्येक गांव के लोग यह संकल्प लें कि प्लास्टिक के थैलों का दुकानदार एवं जनमानस उपयोग नहीं करेंगे। डीएम ने कहा दो अक्तूबर को जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना है। अभियान के अंतर्गत 36 हजार शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। डॉ. संदीप कुमार सिंह ने अभियान पर प्रकाश डाला। इसमें डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. स्वेता रघुवंशी, डा.ॅ मो. रियाज, डॉ. सुदाम बाग, रणवीर सिंह, जसवंत सिंह, शिप्रा श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव एवं अंकुर कुमार मौजूद रहे।
छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
छपरौली। कस्बे के श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में भारत स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता अभियान अभियान चलाया। कॉलेज के गार्गी सदन की छात्राओं ने कॉलेज में सफाई अभियान चलाया । प्रधानाचार्य चित्रा रेखा जैन ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसमें अंजली, नेहा, प्रीति, शिखा, पूनम, शालू, शैली, रश्मि, कविता, पूजा, रेनू, सुषमा, सुमन, शालिनी, अंजु, इशिका और अंशिका मौजूद रहीं।