{"_id":"59caaf624f1c1b6e548b4997","slug":"51506455394-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब, छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब, छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय नंबर - एक लूंब का हैंडपंप खराब है। शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं हुआ। शिक्षकों ने कहा हैंडपंप की शिकायत प्रशासन कर चुके हैं, लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हुआ। हैंडपंप ठीक कराने के लिए मंगलवार को बच्चों ने स्कूल में हंगामा किया।
स्कूल के प्रधानाध्यापक तिरस पाल सिंह ने बताया विद्यालय का हैंडपंप पिछले करीब चार माह से खराब है। इससे स्टाफ के साथ साथ बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे पानी के लिए विद्यालय से बाहर जाने को मजबूर हैं । विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग से कई वाहन गुजरते हैं, इससे हादसे का भी खतरा रहता है। ग्राम प्रधान के साथ उन्होंने बीआरसी छपरौली और खंड विकास कार्यालय में भी स्कूल का हैंडपंप ठीक कराने की मांग की, लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन एवं नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री को भी पत्र भेजकर स्कूल के हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है। दूसरी तरफ स्कूल का हैंडपंप ठीक कराने की मांग को लेकर बच्चों ने मंगलवार को स्कूल में हंगामा किया। उन्होंने कहा शीघ्र ठीक नहीं कराया तो स्कूल आना बंद करना पड़ेगा। दूसरी तरफ प्रभारी खंड विकास अधिकारी कृष्णपाल मान ने कहा जल्द ही लूंब स्कूल के हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा।