फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिवक्ताओं ने काठा में हुई दुर्घटना में शोक व्यक्त किया

अधिवक्ताओं ने काठा में हुई दुर्घटना में शोक व्यक्त किया

Fri, 15 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने काठा में हुई दुर्घटना में शोक व्यक्त किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की बृहस्पतिवार को भी हड़ताल जारी रही। काठा में नाव दुर्घटना को देखकर वकीलों ने क्रमिक अनशन नहीं किया और दुख व्यक्त किया। इसके बाद एसडीएम से वार्ता हुई। इसमें तय किया शुक्रवार को बागपत में जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। दूसरी तरफ संभावना है सोमवार से कार्य शुरू हो जाएगा, क्योंकि अधिवक्ता से मारपीट के मामले में एक ओर आरोपी न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया है। आरोपी सिपाही के निलंबन के लिए एसपी बुलंदशहर को लिखा गया है।

बार के पूर्व अध्यक्ष यशवीर चौहान के साथ मारपीट और लूटपाट की घटनाओं को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल और क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को काठा गांव में हुई नाव दुर्घटना को देखकर क्रमिक अनशन पर अधिवक्ता नहीं बैठे और इस दुर्घटना में मरने वालों को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उनकी एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से वार्ता हुई। उन्होंने बताया अधिवक्ता से मारपीट और लूट के मामले में पुलिस आबिद को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि राकेश न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया है और इस घटना में शामिल सुदीप जो यूपी पुलिस में सिपाही बुलंदशहर में तैनात है। उसके निलंबन के लिए बुलंदशहर एसपी को पत्र भेजा गया है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को आश्वासन दिया शुक्रवार को जिला बार की बैठक में बागपत भाग लेने जाएंगे और उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया सोमवार से हड़ताल समाप्त हो सकती है, लेकिन वे भी अपने न्याय पंचायतों में लगने वाले न्यायालयों को स्थगित कर दें। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे स्थगित कर देंगे। अब फिलहाल न्यायालय नहीं बनेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष वेदपाल पंवार, महामंत्री आनंद पाल तोमर, शौकिंद्र, विरेंद्र चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed