{"_id":"59b83e1f4f1c1b1b0e8b45cb","slug":"51505246751-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
माल माजरा गांव मेें मंगलवार को हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मेें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। कांग्रेस के चलो गांव की ओर अभियान के तहत युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ठाकुर के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने की। संचालन हेमंत कुमार एडवोकेट और ठाकुर शैलेंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा केन्द्र और प्रदेश सरकार की तमाम घोषणाओं और दावों के बाद भी गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिल है। इससे किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। सरकार किसान मजदूर का भला नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी मेें अंतर है। इसमें किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खिलेराम गुर्जर, बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, देवेंद्र चौहान, डॉ. महक सिंह, संजय वशिष्ठ, देवेंद्र, राजीव शर्मा, हरबीर सिंह, नाजिम दरकावदा, ओंकार दत्त, ब्रजपाल, हारुण, वीरेंद्र सिंह, पाले, सुरेश प्रधान, इस्लाम, शेखर आदि रहे।