फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   याद किए गए शहीद, तिरंगा फहराया

याद किए गए शहीद, तिरंगा फहराया

Thu, 17 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
याद किए गए शहीद, तिरंगा फहराया
बागपत। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। डीएम ने कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए। प्रभात फेरी निकाली और पौधरोपण किया ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने झंडारोहण किया। शहीद स्थल पर पुष्पार्पित किया। इस मौके पर डीएम ने बावली गांव के स्वतंत्रता सेनानी इलम सिंह और हरी पाल सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तहसील के अलावा अन्य सरकारी दफ्तरों में झंडारोहण किया। इस मौके पर खिलाड़ी ऋतिका और अरशद को सम्मानित किया। जनपद न्यायालय में झंडारोहण के बाद पौधरोपण किया। जनपद न्यायाधीश रामकृष्ण शुक्ल, सीजेएम मुकेश कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारी, बार अध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने छात्रों को बताया शहीदों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। इसमें प्रदीप कुमार, बबलेश, अजय, राजीव, सुमित, विकास, इमरान, मनोज, अनिल, राजेश, अमित, मीनाक्षी, चित्रा, चांदनी, आशीष, हिमांशु, रवि मौजूद रहे। अशरफी देवी मक्खन लाल जैन सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी, आनंद, सुरेंद्र गोयल, मोहन, रामपाल नेहा, जनक सिंह सोम, मौजूद रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की बच्चों को जानकारी दी। तेजस सैनिक एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस मनाया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल, रमाला में झंडा रोहण किया। संजीव तोमर, मनोज चौहान, प्रधानाचार्य अर्चना मित्तल आदि रहे। रीगल एकेडमी, खट्टा प्रह्लादपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना। निदेशक ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूक बधिर कार्यालय के बच्चों ने झंडा फहराया। मीतली गांव के युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कैंडल मार्च निकाला। इसमें ठाकुर नितिन राणा, चंदन, अमन, कपिल, राजा, नकुल आदि रहे। डीएवी इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज नौरोजपुर गुर्जर, श्री यमुना इंटर कॉलेज में झंडारोहण किया। जिला जाट सभा, जय भारत माता जनकल्याण सेवा ट्रस्ट, बहुजन समाज पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।
चांदीनगर/बालैनी/दाहा। रटौल, ललियान, सिंगौली तगा के परिषदीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, बाबूराम त्यागी, सुभाष त्यागी, अनिल, वीरेंद्र, सुरेंद्र, रवि शंकर आदि रहे। बालैनी क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय घिटौली में ग्राम प्रधान प्रदीप त्यागी और प्रधानाध्यापक विष्णु दत्त शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसमें कृष्णदत्त शर्मा, बलवंत सिंह, मोतीराम, कृष्णा त्यागी, सुभाष त्यागी, सीमा, वर्षा, नेहा आदि रहे। चांदीनगर क्षेत्र के ढिकौली गांव में जन कल्याण ग्राम सेवा समिति कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मना। आप के पश्चिमी यूपी के प्रभारी एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, पिंटू ढाका ने ध्वजारोहण किया। इसमें तेजवीर ढाका, रामबीर ढाका, बाबू, मास्टर ओमप्रकाश, राजपाल ढाका, सतवीर, महक सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद, विनय प्रताप, सुभाष आदि रहे। बागपत के आचिवर्स कंप्यूटर एजूकेशन में स्वतंत्रता दिवस मना। इसमें कपिल प्रजापति, विक्रांत सहानिया, पिंकी, अर्चना शर्मा, अनुराधा सिंह, आसिफ, पारुल, अरुण आदि रहे।



मदरसों में शान से फहराया तिरंगा
बागपत। मदरसों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर झंडा फहराया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। टटीरी के इसलामी मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर बसपा नेता अहमद हमीद ने झंडा फहराया। डौला से आए मुफ्ती सरताज अहमद ने तकरीर की। हाजी यूसुफ, यामीन, रोजूद्दीन, मौलाना हाजी हीर अहमद, नईम सभासद, निसा अहमद, नफीस, शब्बीर आदि रहे।
बागपत की माता कालोनी स्थित मदरसा अब्दुला खां मेमोरियल में झंडा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संस्थापक मा. बशीर अहमद, नगर चेयरमैन एडवोकेट राजूद्दीन, प्रधानाचार्य मोहम्मद दानिश, डॉ. शकील अहमद आदि रहे। रैली निकालकर राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों को पुष्पार्पित किया और मानव श्रृंखला बनाई। रटौल गांव के मदरसा मसीहुल उलूम और सलमा पब्लिक स्कूल में तिरंगा फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मदरसों में मौलाना ने हिंदू-मुस्लिम एकता बनाने पर बल दिया। इसमें जिला पंचायत सदस्य मुबस्सिर चौधरी, डॉ. मैहराजुद्दीन, ग्राम प्रधान जाकिर हसन, मुन्तजिर चौधरी, इकबाल, महबूब आदि रहे।

दोघट क्षेत्र नें मदरसा जामिया फातिमा सालिहातुल बनात अल हिंद निरपुड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया और राष्ट्र गान हुआ। इसमें शमसूद्दीन चतुर्वेदी ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाने पर बल दिया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा देश की तरक्की के लिए हिंदू-मुस्लिम में एकता जरूरी है। सूबेदार प्रताप सिंह ने लोगों को आजादी के संघर्ष के विषय में बताया। इसमें फुरकान, नाहर सिंह दरोगा, निश्चय राणा, सूबेदार प्रताप सिंह, बिजेंद्र राणा, मा. मांगेराम, मास्टर सुखवीर, सोमपाल फौजी, मोहसिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed