{"_id":"598b658f4f1c1baa7e8b4569","slug":"51502307727-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजूओं पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजूओं पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। तहसील में तहसील कर्मचारी संघ के आह्वान पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में तहसील कर्मचारी एकत्र हुए और उन्होंने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा तीन अगस्त को मेरठ आयुक्त द्वारा मेरठ तहसील में तीन नियमित कर्मचारी श्याम सिंह, देवेश, नंदन शर्मा एवं आकाशदीप तथा पांच प्राइवेट कर्मचारियों के खिलाफ शासन से अनुमति के बिना प्राइवेट आदमी रखने पर नायब तहसीलदार से एफआईआर करा दी। इसको लेकर जनपद में 9 से 11 अगस्त तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन होगा। 11 अगस्त को शासन को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा और 20 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदेश में पूर्ण तालाबंदी कराई जाएगी। इसमें लोकेंद्र, नरेंद्र, अशोक अवस्ती, जयकुमार, सत्यवती, मैराजूदीन, देवेंद्र, रीना, आदि रहे।