{"_id":"5978ee864f1c1b78528b461e","slug":"51501097606-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगो को लेकर सड़के पर उतरें कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगो को लेकर सड़के पर उतरें कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
पार्टी के जिला सचिव यशवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, खेती की बढ़ती लागत को नीचे लाने, बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल, बिजली, पंपिंग सेट और जनरेटर को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने, कृषि उत्पादकों की लगातार गिर रही कीमत को स्थिर करने को सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रुपये का कीमत नियंत्रण फंड स्थापित करने, सहकारी बैंकों समेत अन्य एजेंसियों से लिया गया कर्ज माफी के दायरे में लाने, 60 वर्ष के सभी किसान, खेती हल मजदूरों और दस्तकारों को 0 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने, मोदी सरकार द्वारा लाए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को तत्काल वापस लेने, प्रगति की ओर ले जाने वाले भूमि सुधार अम्ल में लाए, पट्टा धारकों को जमीन देना सुनिश्चित हो, सहारनपुर घटना की न्यायिक जांच कराने और पीड़ितों के खिलाफ की जा रही एकतरफा कार्रवाई रोकने, दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, छात्रा और युवाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने, कानून का राज कायम करने, कर्ज से दबे किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं पर अंकुश लगाने और चीन मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलंब कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा मांगे नहीं मानी तो पार्टी उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी। इसमें विरेंद्र चौहान, राकेश जैन, धर्मवीर सिंह, रूपेश तोमर, सतपाल पंवार, विरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र, प्रवेंद्र, अजय राठी, अंकुर मलिक, शैलेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, कुलदीप कुमार, कैलाश सिंह, कालूराम, मनोज कुमार, विनेश तोमर, शकील अहमद आदि रहे।