{"_id":"59779d024f1c1bd80f8b45b9","slug":"51501011202-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत विधायक ने विधानसभा में उठाई स्वास्थ्य संबधी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत विधायक ने विधानसभा में उठाई स्वास्थ्य संबधी समस्याएं
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भाजपा से बड़ौत विधायक केपी मलिक ने विधानसभा में स्वास्थ्य संबंधी और महिला कल्याण से संबंधित प्रश्न उठाए।
विधायक ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से पूछा कि जनपद बागपत में कुल कितने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। कितने केंद्रों पर मानक के अनुसार चिकित्सक फॉर्मेसिस्ट एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी तैनात हैं। कितने केंद्रों पर पद रिक्त है। रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी या नहीं। इस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि जनपद में 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 21 स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सात सामुदायिक केंद्रों पर रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों के सापेक्ष एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति होनी है। फॉर्मेसिस्ट के 42 पद है और 42 ही तैनात है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की स्वीकृति 113 पद के सापेक्ष 62 है। 51 पद रिक्त हैं। इन पर तैनाती किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, उन्होंने महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा से सवाल किया कि बागपत की विधानसभा क्षेत्र बड़ौत में कितनी महिला लाभार्थियों को विधवा पेंशन दी जा रही है। जनपद में कितनी विधवा महिलाओं के आवेदन पत्र कितने समय से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में 1301 लाभार्थियों को विधवा पेंशन दी जा रही है। कुल 858 नवीन आनलाइन आवेदन पत्र 3 माह में प्राप्त हुए हैं। जिन पर कार्रवाई प्रगतिशील है।