{"_id":"59779bef4f1c1b160b8b45ec","slug":"51501010927-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी टीम ने की जमीन की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी टीम ने की जमीन की पैमाइश
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। सिंगौली गांव में जमीन की चकबंदी न होने के कारण किसानों में हर समय तनाव बना रहता था। मंगलवार को मेरठ से चकबंदी की टीम गांव पहुंची। अभिलेखों के अनुसार जमीन की पैमाइश कर संबंधित किसानों को दी गई।
गांवों में किसानों के सामने चकबंदी की समस्या सबसे गंभीर है। रंछाड़ और बामनौली में जमीन को लेकर किसानों में रोष है। प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए जाते हैं। इसी तरह का मामला सिंगोली तगा गांव में था। कई बार गांव के किसान जिला प्रशासन से लेकर मेरठ के अफसरों से शिकायत कर चुके थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। मंगलवार को मेरठ से चकबंदी महकमे की टीम गांव हल्का लेखपाल और कानूनगो के साथ गांव पहुंची। शिकायतकर्ता किसानों को साथ लेकर टीम जमीन की पैमाइश की तैयारी कराई। जिस किसान की जमीन कम थी उसको रिकार्ड के अनुसार पूरा किया गया और जिसकी ज्यादा थी उसकी अन्य किसानों को दी गई। किसानों भी इसका विरोध नहीं किया। शांतिपूर्वक पैमाइश पूरी हुई। लेखपाल राजीव शर्मा, रोहताश, कानूनगो मांगेराम के अलावा किसान राजू शर्मा, सतीश त्यागी, महेश शर्मा, राजीव, मुकेश त्यागी मौजूद रहे।