फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रदर्शनी के माध्यम से किया योजनाओं का प्रचार

प्रदर्शनी के माध्यम से किया योजनाओं का प्रचार

Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी के माध्यम से किया योजनाओं का प्रचार
प्रदर्शनी के माध्यम से किया योजनाओं का प्रचार
विज्ञापन

बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। अफसरों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। विभागों के कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा किसानों को भी खेती से संबंधित उपयोगी जानकारियां दी गईं।
उप निदेशक (कृृषि) धुरेन्द्र कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। ब्रिटिश शासन के दौरान भारत द्वारा पश्चिमी धर्म निरपेक्षता और पश्चिमी लोकतंत्र का आंख बंद कर समर्थन का विरोध किया। डीआईओ कृष्णपाल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री तथा इतिहासकार और पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध रहे।
विज्ञापन

डीपीआरओ रामप्रकाश मिश्रा ने 31 दिसंबर तक तक संपूर्ण जनपद को ओडीएफ करने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए है। 30 गांवो को शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कर ओडीएफ के लिए तैयार हैं। शौचालयों का प्रयोग करने से आधी बीमारियां कम हो जाएंगी। सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि पशुधन बीमा योजना का संचालन केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साझा सहयोग द्वारा किया जा रहा है। पशुओं का बीमा करा सकते हैं। बड़े पशुओं में गाय, भैंस, घोडा, ऊट, गधा, खच्चर तथा बैल और छोटे में भेड़, बकरी, खरगोश तथा सुकर का चयन किया गया है। लाभार्थी एक साल अथवा तीन साल के लिए बीमा निर्धारित है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने भी योजनाओं की जानकारी दी। कृृषि वैज्ञानिक, कृृषि विज्ञान केंद्र खेकडा ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर अधिक से अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है। धान, उड़द और मूंग की खेती और फसलों को कीट से बचाव के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed