फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एनडीए में जाना चाहता है मुफीद

एनडीए में जाना चाहता है मुफीद

Sat, 10 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
एनडीए में जाना चाहता है मुफीद
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में लुहारी गांव के मुफीद को भी सम्मानित किया जाएगा। 13 जून को दिल्ली में होने वाले सम्मान समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन उन्हें पुरस्कृत करेंगी। मेधावी का सपना एनडीए में जाकर देश सेवा करना है। इसके लिए वह तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव के रहने वाले मुफीद के पिता महफूज अली फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज सराय रोड, बड़ौत के छात्र रहे मुफीद की माता फिरोज बानो गृहणी है। मुफीद की दो बहनें हैं। साहिबा (16) और महक (13) आठवीं की छात्रा है। इस परिवार का शिक्षा पर खास ध्यान है। महफूज अली अपने बच्चों को पढ़ाना चाहता है। शिक्षा पर परिवार का ध्यान है। मुफीद ने बताया अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की सूची में शामिल होना, उसके लिए गौरव की बात है। परिवार में खुशी का माहौल है। फिरोज बानो ने कहा छात्रवृत्ति से बेटे की पढ़ाई में आसानी हो जाएगी। वह अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाना चाहते हैं। मुफीद एनडीए में जाकर देश सेवा करना चाहता है, इसके लिए वह तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

खुशी मिली इतनी
शुक्रवार का दिन मुफीद के परिवार के लिए खुशियां लेकर आया। 12वीं कक्षा में मुफीद ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। दसवीं में उसकी बहन साहिबा ने 78 प्रतिशत अंक पाए। इसके अलावा वह सम्मान समारोह के लिए दिल्ली जाने की तैयारी में जुटा हुआ है। वह कहता है कि शुक्रवार का दिन उनके लिए बेहद खुशियों भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed