फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   5080 cusec water released from Hathnikund will reach Baghpat today

हथनीकुंड से छोड़ा 5080 क्यूसेक पानी, आज बागपत पहुंचेगा पानी

Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
5080 cusec water released from Hathnikund will reach Baghpat today
बागपत। हथनीकुंड बैराज से रविवार को यमुना नदी में पांच हजार 80 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो सोमवार तक बागपत पहुंच जाएगा। वर्तमान यमुना का जलस्तर 210 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है। सिंचाई विभाग का कहना है कि जिले में अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि यमुना का जल स्तर 210 मीटर है, जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है। जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। बाढ़ नियंत्रण के लिए 12 चौकियां और दो बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। यमुना और हिंडन नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आपात स्थिति के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे एक्टिव रहेगा। चौकियों को एक्टिव कर दिया है। सब डिविजन कार्यालय के एक एई और दो जेई के अलावा अन्य कर्मचारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिले में यमुना किनारे के गांव
- जिले में यमुना किनारे टांडा, नांगल, कूड़ी, छपरौली, जागौस, कोताना, शबगा, बदरखा, लुहारी, फैजपुर निनाना, नैथला, बागपत, काठा, पाली, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, मवीकलां, साकरौंद, सुभानपुर गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाई गई बाढ़ नियंत्रण चौकी
- जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए बिनौली थाना, बरनावा पुलिस चौकी, बामनौली पुलिस चौकी, रटौल पुलिस चौकी, बालैनी थाना, चांदीनगर थाना, छपरौली थाना, प्राइमरी पाठशाला जागौस, पंचायत चौपाल कोताना, तहसील खेकड़ा, तहसील बागपत बाढ़ नियंत्रण चौकी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed