फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50% of the staff at UP board exam centres will be outsiders

Baghpat News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी स्टाफ रहेगा बाहरी

Tue, 07 Jan 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
50% of the staff at UP board exam centres will be outsiders
-जिले में हाईस्कूल व इंटर के लिए बनाए गए हैं 37 केंद्र, परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए लगाया जाएगा बाहरी स्टाफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू हो जाएगी। परीक्षा काे नकलविहीन कराने के लिए इस बार 50 फीसदी स्टाफ बाहरी लगाया जाएगा ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो। केंद्रों पर तैनात किया जाने वाला 50 प्रतिशत स्टाफ आंतरिक और 50 प्रतिशत स्टाफ बाहरी स्कूलों का होगा।

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और यहां तीस हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है, क्योंकि परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। परीक्षा में 50 फीसदी स्टाफ अन्य विद्यालयों का होगा। कक्ष निरीक्षक ड्यूटी वाले कक्ष में पहुंचकर पहले कक्ष की अच्छी तरह तलाशी लेंगे। इसके बाद परीक्षा केंद्र में आवंटित बच्चों के सापेक्ष शिक्षक मुहैया कराए जाएंगे। परीक्षा के दौरान स्टाफ को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की भी इजाजत नहीं होगी। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि कक्ष निरीक्षकाें की ड्यूटी लगाने की तैयारी हो रही है। इस बार 50 फीसदी स्टाफ बाहरी रहेगा ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed