फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 families longing for drinking water for three months

पाइप लाइन टूटने से पेयजल के लिए तरस रहे 50 परिवार

Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
50 families longing for drinking water for three months
अग्रवाल मंडी टटीरी में नगर पंचायत की ओर लगाए गए पानी के टैंकर से पानी भरते वार्ड आठ के लोग - फोटो : BAGHPAT
शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वार्ड आठ और कबीर कॉलोनी की पाइप लाइन टूटने से 50 परिवार पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर नागरिकों में रोष है। कालोनी और वार्ड के लोग हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं। नागरिकों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
करीब तीन माह पूर्व हाईवे निर्माण के लिए सड़क की खोदाई करते समय पेयजल आपूर्ति का पाइप लाइन टूट गई थी, जो अभी तक दुरुस्त नहीं की गई है। पाइप लाइन टूटने से वार्ड आठ के करीब 20 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अतिरिक्त नगर की कबीर कॉलोनी में भी सड़क खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने से चार माह से 30 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे लोग हैंडपंप के सहारे पेयजल की आपूर्ति करने के लिए विवश हैं। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

समस्या का जल्द समाधान करें
तीन माह पूर्व सड़क खोदाई करते समय पाइप लाइन टूट गई थी। वार्ड आठ के 20 परिवार पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वे कई बार कंपनी के अधिकारियों से मिले परंतु सिर्फ आश्वासन मिला। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।-अनिल गांधी, समाजसेवी वार्ड आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था
पाइप लाइन टूटने से लोगों को हैंडपंप के सहारे पेयजल व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने के लिए जल्द पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।-चेतन, वार्ड आठ
चार माह से जूझ रहे
पाइप लाइन टूटने से कॉलोनी के लोगों को चार माह से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई बार पेयजल की समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।-डॉ. अनिल मोघा, कबीर कॉलोनी
सुबह-शाम अधिक परेशानी
जिन लोगों के घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं है, मगर अन्य लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। हैंडपंपों पर भीड़ लगी रहती है। सबसे अधिक परेशानी सुबह-शाम उठानी पड़ती है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।-अनिल कुमार, कबीर कालोनी

वर्जन
जल्द पेयजल आपूर्र्ति कराएंगे
सड़क निर्माण कंपनी ने वार्ड आठ में पाइप डलवा दिए हैं, वार्ड में जल्द पानी की सप्लाई की जाएगी। कबीर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए जल्द ही पाइप डालकर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। फिलहाल वार्ड और कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर लगाए गए हैं। - डॉ विनोद कुमार, चेयरमैन नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed