फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   42 thousand quintal ration distributed at 403 shops

403 दुकानों पर वितरित किया गया 42329.55 कुंतल राशन

Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
42 thousand quintal ration distributed at 403 shops
छछरपुर गांव में लाभार्थी को राशन देते पूर्व प्रधान अनिल। - फोटो : BARAUT
नोडल अधिकारी एम देवराज व डीएम राजकमल यादव ने दुकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत बृहस्पतिवार को जिले की 403 दुकानों पर नौ लाख पांच हजार 853 यूनिट को 42 हजार 329.55 क्विंटल राशन का वितरण किया गया। राशन की दुकानों पर जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष व अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को 25 किलो बैग के साथ राशन का वितरण किया गया।
नोडल अधिकारी एम देवराज व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने खेकड़ा में संतों का बाड़ास्थल पर कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। यहां जन कल्याणकारी योजनाओं के फोल्डर वितरित किए। विधायक केपी मलिक ने सहकारिता समिति बड़ौत व नगर बड़ौत में, विधायक बागपत योगेश धामा ने ग्राम फखरपुर ,बसी, पावला, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने रमाला, मुकुंदपुर, सिलाना, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने बुडेड्डा, बाघू, अहमद शाहपुर पदड़ा और सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने बसौद, मीतली, बसा टीकरी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उधर, छछरपुर गांव में पूर्व प्रधान अनिल कुमार, खड़खडी गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव, राशन डीलर राहुल, स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुमन आदि ने संयुक्त रूप से राशन वितरण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ऊर्जा सचिव एम देवराज व डीएम राजकमल यादव ने राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं, अन्न महोत्सव के आयोजन में सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी ने राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने पूर्ति विभाग को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। यहां एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केवी सिंह मौजूद रहे। उधर, नगर में राशन की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पंडित अजय शर्मा, जिलामंत्री विपिन रुहेला, संजय रुहेला, जयप्रकाश चौहान, कृष्णपाल, योगेंद्र, अमित उपाध्याय, हरिशंकर सैनी, सोनू गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौली में हरीश राशन की दुकान पर मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, नोडल अधिकारी मानसिंह कल्याण, डीलर इंद्रपाल सिंह, आंगनबाड़ी गीता ने 60 पात्र परिवारों को तीन किलो गेहूं एवं दो किलो चावल प्रति लाभार्थी के हिसाब से थैले में मुफ्त राशन वितरित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, पिचोकरा में शमीम, शेखपुरा में तिरतपाल की राशन की दुकानों पर लाभार्थियों को थैले में मुफ्त राशन दिया गया। यहां विकास डायरेक्टर, अरुण धामा, सतपाल, गगन, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित रहे।

दोघट में ईओ रामनयन की मौजूदगी में टीकरी, निरपुड़ा, दाहा, पलड़ी, बामनौली में दिनेश, बाबूराम, यामीन, प्रमोद, वंदना, मुनेश, आकाश, उमेश की मौजूदगी में राशन वितरण कराया। वहीं, छपरौली क्षेत्र के चेयरमैन धूम सिंह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, राजेश कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed