फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   42 benches found for 119 children of only four schools

केवल चार स्कूलों के 119 बच्चों के लिए मिली 42 बेंच

Wed, 29 Dec 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
42 benches found for 119 children of only four schools
परिषदीय स्कूलों का सर्वे कर शासन को भेजी जाएगी डिमांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के चार स्कूलों के 119 बच्चों के लिए मात्र 42 बेंच उपलब्ध कराई गई है। अन्य स्कूल के बच्चों के लिए बेंच की व्यवस्था के लिए स्कूलों का सर्वे कराया जा रहा है। स्कूलों का सर्वे होने पर शासन को बेंच की डिमांड भेजी जाएगी।

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेंच उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का सर्वे कराया जा रहा है। बीईओ के सर्वे के उपरांत शासन को बेंच की डिमांड भेजी जाएगी। जिला समन्वयक निर्माण सौरभ शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर से चार विद्यालयों के 119 बच्चों के लिए 42 बेंच उपलब्ध कराई गई थी। विभाग की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय पुट्ठी में सात, उच्च प्राथमिक विद्यालय अग्रवाल मंडी टटीरी में नौ, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर में 16 और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदपुर में 20 बेंच लगवाई गई है। अन्य विद्यालयों में बेंच के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने पर शासन को जरूरत के आधार पर बेंच की डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed