फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपने दम पर अगले लोकसभा चुनाव लडेगी कांग्रेस- रामकुमार पंवार

अपने दम पर अगले लोकसभा चुनाव लडेगी कांग्रेस- रामकुमार पंवार

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
अपने दम पर अगले लोकसभा चुनाव लडेगी कांग्रेस- रामकुमार पंवार
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की। इसमें जिलाध्यक्ष चौ. राम कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर लोकसभा चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन

बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा और नव मनोनीत कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डॉ. अंकित पंवार ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष चौ. राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की जन और देश विरोधी नीतियों से अब जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व मेें अगले अपने दम पर लडे़गी। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस में डॉ. अंकित पंवार को जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ बागपत का जिला प्रभारी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. अंकित पंवार ने कहा कि आज किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। आवारा पशुओं से किसान व ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने युवाओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और लोकसभा चुनाव मेें जुटने की अपील की। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। इस मेें महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, सत्यपाल पथौलिया, घनश्याम शर्मा, दीपक शर्मा रामा होटल वाले, मनोज जैन, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन


गठबंधन होने पर खुशी जताई
रमाला (बागपत)। असारा गांव में ऑल इंडिया मुस्लिम जाट एसोसिएशन के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की की बैठक हुई। इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन होने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर मास्टर अकरम चौधरी, डॉ. यूसुफ चौधरी, मास्टर कासिम अली, गय्यूर अली, मोहब्बत अली, जावेद अली, आशिफ, अली हसन, मौसम अली, शादाब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed