{"_id":"5bfc5041bdec22417b50c54e","slug":"41543262273-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मामा और भांजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मामा और भांजी घायल
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास सोमवार को एक गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा और भांजी घायल हो गए। लोगों ने घायलों को बिनौली सीएचसी से मेरठ भेजा।
मेरठ के दबथुवा गांव निवासी शाहरुख पुत्र सिराजुद्दीन अपनी भांजी अनुषा पुत्री शमशाद निवासी बड़ागांव को लेकर बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा गांव के पास पेट्रोल पंप से पहले सामने से तीव्र गति से आ रही एसयूवी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ भेजा। इनमें से युवती की हालत चिंताजनक बताई गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि कार सवार भागने में सफल रहे।