{"_id":"5bb9106b867a5514b831622b","slug":"41538855019-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वन विभाग के तत्वावधान में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ, जिसमें वन्य जीवों के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई, इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
वन रेंजर बड़ौत राजपाल सिंह ने विभिन्न वन्य जीवों की प्रजातियां, दिनचर्चा, महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति हम सबको तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के 30 छात्र-छात्राओं ने वन्य जीवों के पोस्टर बनाकर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में मुस्कान, शीतल, फिरोज, समीर, सायबा, खुशबू, राजीव, सरिता, शारुन, सानिया, अरीबा ओर रिहान की कृति सराही गई। जिसे वन अधिकारियों ने पुरस्कृत भी किया। इसमें प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, शालू सिंह, शकीला, दयाकृष्ण तिवारी, चन्द्रकिरण शर्मा, संजीव कुमार आदि रहे।