{"_id":"5b996b87867a557ea274d1d6","slug":"41536781191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों में टक्कर होने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों में टक्कर होने से एक की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
किशनपुर बराल-दोघट मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल व्यक्ति ने बड़ौत के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक सवार युवक फरार हो गए। मृतक के परिजन बिना कोई पुलिस कार्रवाई किए शव को घर ले गए।
दोघट निवासी शहीदू उर्फ पोदा (55) पुत्र मुस्तफा मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को वह किसी काम से किशनपुर बराल गया । जब वह वापस लौट रहा था तो वह किशनपुर बराल से मिंटू पुत्र धर्मवीर निवासी जौहड़ी की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। जब दोनों दोघट मार्ग पर किशनपुर बराल रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी बड़ौत भिजवाया। अस्पताल से गंभीर हालत में शहीदू को मेरठ रेफर किया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई किए शव को घर ले गए। घायल मिंटू को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। दुर्घटना के बाद दूसरे बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच हुआ है।