{"_id":"5b4f9b1e4f1c1b3c748b5b95","slug":"41531943710-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध पीने से परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध पीने से परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ी
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
मोहल्ला कुरैशियान में दूध पीने से परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से पांच लोगों को मेरठ रेफर किया। परिजनों ने कहा रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दूध में जहरीला पदार्थ डाल दिया। पूरे परिवार की हत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मोहल्ला कुरैशियान बागपत निवासी शाहिद पुत्र मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि मंगलवार की रात में पूरा परिवार दूध पीकर सो गया था। बुधवार की दोपहर दो बजे के लगभग उन्हें होश आया। जब वह उठा तो मां वकीला, बहन साहिन, खालिदा, भाई पप्पू, शादाब, चांद बेहोश की हालत में पड़े हैं। उसने भी चक्कर आ रहे हैं। मोहल्ले के लोग उन्होंने सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वकीला, साहिन, खालिदा, पप्पू, चांद को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। शाहिद ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने उनके परिवार पर हमला बोला । इसमें पिता मोहम्मद इस्लाम गंभीर घायल हो गए। दिल्ली के अस्पताल में आज तक उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने चोरी-छिपे दूध में जहरीला पदार्थ डाला है। पूरे परिवार को जहर खिलाकर मारने की कोशिश की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसने बताया कि आज तक पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। वे मोहल्ले में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को कई बार मारने की धमकी दी जा चुकी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि परिवार की दूध पीने से हालत बिगड़ी है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उसकी जांच की जाएगी।