फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट शुरू

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट शुरू

Tue, 12 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट शुरू
बागपत। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने जिला अस्पताल में सोमवार को सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ किया। पहले दिन पांच मरीजों का सीटी स्कैन किया गया।
विज्ञापन

पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ हुआ । इसकी जिम्मेदारी स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब प्राप्त लिमिटेड को दी गई है। सोमवार को डॉ. बीएलएस कुशवाह ने सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। पहले दिन पांच मरीजों का सीटी स्कैन किया। कंपनी के डायरेक्टर मुरलीधर ने बताया कि सीटी स्कैन से 24 तरह की जांच होगी। इसमें छोटी आंतों में टीबी, रसौली की जांच, पेट की जांच (जिसमें गुर्दे में पथरी, गुर्दे की पाइप में पथरी, आंतों में रुकावट, पेट में सूजन, जिगर गुर्दे की रसौली, पेट में गांठ या टीबी), थाईराइड, छाती और पेट की नस नाड़ी की जांच, चोट लगना, फ्रेक्चर जुड़ने की जांच, पेट के निचले हिस्से और उसके आसपास का सीटी हिप जोड़, आंखों में चोट, रसौली, गले में गांठ रसौली ट्यूमर, मिर्गी का दौरा, मस्तिष्क में ट्यूमर की संभावना, सिर में ट्यूमर रसौली, पूरे जबड़े का सीटी दांत में रसौली, कान में इंफेक्शन, जन्मजात बहरा होना, सिर पर चोट, मस्तिष्क में रक्त स्त्राव, लकवा ग्रस्त, साइनस की रसौली की जांच होगी। यूनिट में टेक्नीशियन राकेश और प्रवीण कुमार यादव होंगे। इसकी सूचना के बाद मरीजों में खुशी का लहर दौड़ गई है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट की स्थापना हुई । इसमें करोड़ों रुपये खर्च हुआ । चिकित्सक के अभाव सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ नहीं हो पा रहा था। इस कारण मशीन धूल फांक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed