{"_id":"5ab8011e4f1c1bc1758b76e7","slug":"41522008350-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिवि का अस्थायी बल्ली का पुल टूटकर नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिवि का अस्थायी बल्ली का पुल टूटकर नहर में गिरा
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पूर्वी यमन नहर पर कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा बल्ली का बनाया अस्थायी पुल रविवार को टूटकर नहर में गिर गया। इससे आक्रोशित लोगों ने विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग उठाई।
नाराज लोगों ने कहा पिछले 20 दिन से पूर्वी यमन नहर पर बना पुल टूटा पड़ा है। इस पुल से प्रतिदिन कोताना, ढ़िकाना, जौनमाना, जागोस, बोहला, लुहारी आदि गांवों के सैकड़ों लोग अपने वाहनों से पूर्वी यमन नहर के पुल से गुजरते हैं। इस कारण आए दिन हादसों होने की आशंका बनी रहती है। एक सप्ताह पहले तो एक बाइक सवार एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में नहर मेें ही गिर गया , जो नहर में पानी न होने व रेत पर गिरने से बच गया । उसके दो दिन बाद बड़ौत से कार में सवार होकर कोताना जा रहा शामली निवासी युवक इमरान एक वाहन चालक को बचाने के चक्कर में नहर में गिरने से बाल-बाल बचा। लोगों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने पुल निर्माण कराने के बाद भी वहां पर बल्लियां लगा दी। जो अब दोबारा से टूट गई, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंनेे जल्द कार्रवाई न होने पर डीएम मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन मेें पंकज, राजीव, विनय, दीपक, सुरेंद्र, हरवीर, अमरपाल, रोहताश, राजेंद्र आदि रहे।