फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केन्द्र व प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल -संजीव शर्मा

केन्द्र व प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल -संजीव शर्मा

Fri, 29 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
केन्द्र व प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल -संजीव शर्मा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजीव शर्मा ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हो रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी पर मंथन किया।
बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने कहा केंद्र सरकार के चलते आर्थिक मंदी ने सभी अच्छे सपने धराशायी कर दिए है। अर्थव्यवस्था बंटाधार हो गई है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का सड़कों का गड्ढा मुक्त दावा हवाई साबित हो गया है। प्रदेश मेें जंगल राज कायम हो चुका है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार ने इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह को एतिहासिक रूप में मनाने के लिए सभी ब्लाक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निजी वाहनों से समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी साैंपी। साथ ही इंदिरा गांधी की नीतियों, सिद्वांतों और मूल्यों का अनुसरण करने पर बल दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा नौजवानों को इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र व समाज के विकास में अपना अहम योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमेें घनश्याम शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा, सतपाल पथौलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, यूनुस चौधरी, देवेंद्र चौहान, हेमंत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, रामहरी, कांता, रामरंग, पुष्पेंद्र, एमपी, सरफराज, चंद्रवीर, कृष्णपाल, तेजवीर, रामपाल, योगेश, आशीष, ललित, हरवीर, ओंकार दत्त, सलीम, धर्मपाल, प्रवीण, सोनू आदि। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed