फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जनहित ट्रस्ट के सदस्यों का दाहा में प्रदर्शन

जनहित ट्रस्ट के सदस्यों का दाहा में प्रदर्शन

Sun, 17 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
जनहित ट्रस्ट के सदस्यों का दाहा में प्रदर्शन
दोघट/ दाहा (बागपत)। जूनियर हाईस्कूल, दाहा में अध्यापकों की भारी कमी है। छात्र-छात्राएं हैंडपंप से निकलने वाले दूषित पानी को पीकर बीमार हो रहे हैं। जनहित ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव दाहा के जूनियर हाईस्कूल में पहुंचे। वहां शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया स्कूल में छह, सात और आठ तक कक्षाएं चलती है। इनमें 103 छात्र और छात्राएं पढ़ते हैं। इनको पढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ दो शिक्षकों पर है। स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित चार अध्यापकों की जरूरत है। गणित और विज्ञान के अध्यापक नहीं है। बच्चों के खेलने का भी कोई सामान नहीं है। एक अनुदेशक को स्कूल में लगाया, जो आज तक स्कूल में नहीं पहुंचे। स्कूल में लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। बच्चे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बताया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। डीएम से मिलकर समस्याएं बताई जाएगी। इस प्रदर्शन में राज कुमार, मुकेश, सतपाल, तेजपाल, रविंद्र राणा, देवेंद्र फौजी, अमरपाल, सुमन राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed