{"_id":"598b60054f1c1b3d678b4716","slug":"41502306309-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भड़के कांग्रेसी
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भड़के कांग्रेसी
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान जिला महामंत्री हेमंत एडवोकेट ने कहा प्रशासन को समस्याओं का समाधान कराना चाहिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम लोकपाल सिंह को अवगत कराया है कि हिंडन नदी प्रदूषित हो गई है। लोगों में कैंसर का प्रकोप बढ़ रहा है। चौगामा नहर सूखी पड़ी, पानी छोड़ा जाना चाहिए। प्राइवेट स्कूलों में फार्म भरने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, विद्युत पोल और तार जर्जर हैं, सीएचसी बड़ौत में दवा नहीं है, अतिक्रमण से हर वर्ग परेशान है, आधार कार्ड बनाने के लिए मनमानी वसूली हो रही है, साफ सफाई नहीं है, छेड़छाड़ की वारदातों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और गन्ने का भुगतान किया जाए। वहीं कर्ज माफी अधर में, बेरोजगारी बढ़ी है, जीएसटी से आम को भी नुकसान पहुंच रहा है, हाईवे निर्माण नहीं हुआ है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, राकेश शर्मा, वकील अहमद, राजपाल शर्मा, पप्पू जख्मी, ठाकुर शैलेंद्र, सईद अहमद, खिलेराम गुर्जर, अतुल शर्मा, उमर, हरबीर सिंह, हरिओम, डॉ. प्रदीप शर्मा, ओंकार दत्त, चाहीराम, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।