{"_id":"5957fa014f1c1b59448b4e26","slug":"41498937857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन मीटर फाल्ट ढूढने में लगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन मीटर फाल्ट ढूढने में लगे कर्मचारी
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दूरसंचार विभाग के केबिल में फाल्ट होने से सैकड़ों फोन ठप पड़े हुए हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन विभाग में फाल्ट ढूंढने वाले मीटर न होने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचवटी मंदिर के पास लगी दूरसंचार विभाग की डीपी से जाने वाला केबिल तीन दिन पूर्व खराब हो गया था। जिससे एक सौ टेलीफोन ठप पड़े हुए हैं। इसमें बैंक व मीडिया कर्मी भी शामिल हैं। कर्मचारी तीन दिन से बारिश और धूप की परवा न किए फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन फाल्ट नहीं मिल रहा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि केबिल में फाल्ट हो जाने पर उसे ढूंढने के लिए एक मीटर दिया जाता है, जिससे फाल्ट आसानी से मिल जाती है। जो उन्हें नहीं दिया गया है। इससे तीन दिन से कर्मचारी फाल्ट ढूंढने के लिए परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ फोनर्स तेजपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार की देर शाम तक फाल्ट मिलने की संभावना है। सोमवार तक फोन ठीक करा दिए जाएंगे।