{"_id":"63ff9bbbb722f9c1e60e6994","slug":"41-lakh-budget-will-end-quick-turn-of-roads-baghpat-news-c-14-1-138648-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 41 लाख के बजट से खत्म होंगे सड़कों के त्वरित मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 41 लाख के बजट से खत्म होंगे सड़कों के त्वरित मोड़
Thu, 02 Mar 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हादसों को रोकने के लिए त्वरित मोड़ खत्म किए जाएंगे। जिसके लिए करीब 41 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट से अभी तीन जगह कार्य कराया जाएगा, जहां काफी हादसे होते हैं।
बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जौहड़ी गांव के पास त्वरित मोड़ है, जहां काफी हादसे होते हैं। इसके अलावा ढिक़ौली-रटौल मार्ग पर लहचौड़ा व रटौल के पास भी त्वरित मोड़ होने के कारण हादसे होते हैं। इन तीनों जगहों पर पिछले एक साल में करीब 52 हादसे हुए हैं। इसलिए इन तीनों जगहों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है।
इन जगहों पर हादसों को कम करने के लिए ही त्वरित मोड़ खत्म कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जहां से 41 लाख रुपये से ज्यादा का बजट जारी हो गया है। जौहड़ी के पास आठ लाख 96 हजार, लहचौड़ा के पास 16 लाख 28 हजार व रटौल के पास 16 लाख 63 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
--
इस तरह किया जाएगा कार्य
इन तीनों जगहों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे तो पट्टियां खिंचवाई जाएगी। उन जगहों पर छोटे गति अवरोधक नहीं बनाए जा सकते हैं, इसलिए चौड़ाई वाले गति अवरोधक बनवाए जाएंगे। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली की टीम इन तीनों जगह का निरीक्षण करेगी और वह हादसे रोकने के लिए जिस तरह की योजना बनाएगी, उसके आधार पर कार्य कराया जाएगा। जिसमें सड़क का उन जगहों से चौड़ीकरण करना प्राथमिकता रहेगी।
-- लहचौड़ा के पास त्वरित मोड़ होने के कारण काफी हादसे होते हैं। यहां कई लोगों की जान जा चुकी है। सड़कों को वहां से ठीक किया जाए, जिससे हादसे नहीं हो सके। - राजकुमार
-- रटौल मार्ग पर काफी हादसे होते हैं। इसके लिए कई बार अधिकारियों से बातचीत की गई कि हादसे रोकने को कोई कदम उठाया जाए। अब बताया जा रहा है कि इस मोड़ पर सड़क का चौड़ीकरण व अन्य कार्य होगा। - डाॅ. आत्माराम शर्मा
कोट...
जिन जगहों पर हादसे ज्यादा होते है और उनको ब्लैक स्पॉट घोषित किया जा चुका है। वहां हादसे रोकने के लिए सड़क के चौड़ीकरण से लेकर अन्य कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके लिए करीब 41 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिससे जल्द कार्य कराया जाएगा। - अतुल कुमार, एक्सईएन लोनिवि