{"_id":"6123ea9c8ebc3e7a274b8701","slug":"41-day-akhand-shanti-nath-vidhan-started-for-protection-from-corona-baraut-news-mrt553054838","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: कोरोना से रक्षार्थ के लिए 41 दिनी अखंड शांतिनाथ विधान शुरू, श्रद्धालुओं ने की विश्व शांति की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: कोरोना से रक्षार्थ के लिए 41 दिनी अखंड शांतिनाथ विधान शुरू, श्रद्धालुओं ने की विश्व शांति की कामना
Tue, 24 Aug 2021 08:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:31 PM IST
सार
आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य प्रदीप पीयूष शास्त्री ने कहा कोरोना महामारी ने विश्व की जकड़ रखा है। इस बीमारी ने अब तक न जाने कितनी जाने ले ली। सुरक्षा और बचाव कर भी यह बीमारी जड़ से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से रक्षार्थ के लिए सोमवार को श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा में 41 दिवसीय अखंड शांति नाथ विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना कर मंत्रोच्चारण के बीच 120 अर्घ्य चढ़ाए।
विज्ञापन
आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य प्रदीप पीयूष शास्त्री ने कहा कोरोना महामारी ने विश्व की जकड़ रखा है। इस बीमारी ने अब तक न जाने कितनी जाने ले ली। सुरक्षा और बचाव कर भी यह बीमारी जड़ से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना से रक्षार्थ के लिए आयोजित इस शांति नाथ विधान में जैन समाज के लोगों ने उनके निर्देशन में प्रात: काल की बेला में मंडप शुद्धि, देव आज्ञा, अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम मंत्रोच्चारण के साथ शांति विधान पूजन किया और विश्व शांति की कामना कर भक्ति भाव के साथ 120 अर्घ्य चढ़ाए। विधान में संजीव कुमार जैन, ममता जैन, सिद्धार्थ जैन, अपूर्वा जैन, अरविंद जैन, अखिल जैन, विशाल जैन, पारुल जैन, सुभाष चंद जैन, विपिन कुमार जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन