फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   350 patients were not examined, 500 patients returned without treatment

Baghpat News: 350 मरीजों की नहीं हुई जांच, 500 मरीज उपचार के बिना लौटे

Sat, 13 Sep 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
350 patients were not examined, 500 patients returned without treatment
बागपत के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- जिला अस्पताल में इंटरनेट ठप होने के बाद न पर्ची बनीं और न ही लैब में हो सकी मरीजों की जांच
विज्ञापन

- मरीज पांच से छह घंटे इंतजार करने के बाद घर वापस लौटे, बिना जांच के दवाई तक नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में शुक्रवार को इंटरनेट सेवा ठप होते ही स्वास्थ्य सेवाएं भी जवाब दे गईं। वहां न तो मरीजों की पर्ची बनीं और उनकी जांच भी नहीं हो सकी। इस कारण 350 मरीजों को बिना जांच कराए और 500 मरीजों को उपचार के बिना ही अपने घरों को वापस लौटना पड़ा। करीब 400 मरीजों की हाथ से पर्ची बनाई गई तो उनको भी केवल उपचार दिया गया।
जिला अस्पताल में मरीजों को ऑनलाइन सेवा दी जाती है। वहां ऑनलाइन पर्ची बनती है और ऑनलाइन डाटा फीड होने के बाद जांच होती है। अस्पताल में शुक्रवार सुबह से ही केबल टूटने से इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी। सुबह आठ बजे जैसे ही मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल में पहुंचे तो उन्हें पहले पर्ची के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। पर्ची बनवाने के लिए दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। जब ऑनलाइन पर्ची नहीं बन सकीं तो फिर हाथ से बनाकर पर्ची मरीजों को दी। जब हाथ की बनी पर्ची लेकर मरीज चिकित्सक के पास पहुंचे और मलेरिया व डेंगू की जांच कराने के लिए लैब में गए तो वहां हाथ से बनी पर्ची को स्वीकार नहीं किया और मरीजों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

500 से अधिक मरीजों को बिना उपचार के ही अस्पताल से वापस लौटना पड़ा। 350 से अधिक मरीजों की ब्लड जांच नहीं हो सकीं। वहां मरीज टीबी, शुगर, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड, सीबीसी, एलफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस सी, यूरिन आदि जांच नहीं होने से वापस अपने घर चले गए। वहीं महिला अस्पताल में भी मरीजों की जांच नहीं हो सकीं और महिला मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पांच से छह घंटे मरीजों ने किया इंतजार
जिला अस्पताल में मरीजों ने इंटरनेट सेवा ठीक होने के लिए पांच से छह घंटे तक अस्पताल में इधर उधर बैठकर इंतजार किया। जब दोपहर एक बजे तक भी इंटरनेट नहीं चला तो वहां से मरीज लौटने शुरू हो गए थे। वहीं लैब से भी चिकित्सकों व ओपीडी में इंटरनेट नहीं चलने की जानकारी दी और मरीजों को लैब मेें न भेजने को कहा गया, क्योंकि दूसरी मंजिल पर आकर मरीज परेशान होंगे और फिर उन्हें नीचे जाना पड़ेगा।
- जिला अस्पताल में यूरिन, हेपेटाइटिस सी, शुगर आदि की जांच कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन इंटरनेट सेवा शुरू नहीं होने के कारण चार घंटे इंतजार करने के बाद वापस जाना पड़ा। - सौरभ, ढिकौली
- अस्पताल में बुखार की दवाई लेने के लिए आई थी, लेकिन ऑनलाइन पर्ची नहीं बनने के कारण जांच नहीं हो सकीं। इसलिए अब वापस घर जाना पड़ रहा है। - जमीला, मुगलपुरा बागपत
- अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए पहले दो घंटे इंतजार करना पड़ा। जब हाथ से बनी पर्ची मिली तो जांच करने से मना कर दिया। अब सोमवार को जांच के लिए आना पड़ेगा। - नसीमा, पुराना कस्बा बागपत

-- वर्जन - जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी। इसके कारण जांच नहीं हो सकीं और ऑनलाइन पर्ची भी नहीं बनी। दोपहर बाद इंटरनेट सेवा को ठीक करा दिया गया था। डॉ. अनुराग वाष्र्णेय, सीएमएस

बागपत के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

बागपत के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

बागपत के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

बागपत के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed